साहेबगंज
फेडरेशन चैंबर चुनाव में साहिबगंज के आकाश पांडे ने दर्ज की जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के चुनाव में साहिबगंज के आकाश पांडे ने जीत दर्ज की है,रविवार को रांची में मतदान हुआ।इस पद के लिए साहिबगंज से आकाश पांडे और राजेश अग्रवाल मैदान में थे,साहिबगंज जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन भारतीया, सचिव जय प्रकाश सिंह,सह सचिव रमेश तिवारी समेत मतदाता 12 सितंबर 2026 को वनांचल एक्सप्रेस से रांची गए थे,सभी ने इस चुनाव में हिस्सा लिया।चुनाव में आकाश पांडे को 34 मत मिले,जबकि राजेश अग्रवाल को 31 मत मिले,जीत की खबर से साहिबगंज के चैंबर सदस्यों में खुशी का माहौल है।वही सदस्यों ने इसे व्यापारिक समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और आकाश पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



