बेतुल

बैतूल हरियाली तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत

शिव-पार्वती की आराधना कर मांगा अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल सुभाष वार्ड हमलापुर में हरियाली तीज का पर्व शहर सहित महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जल एवं निराहार व्रत रखा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गौर निकालने की परंपरा निभाई और भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद क्षेत्र के शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की गई। पूजा के दौरान महिलाओं ने तीजा फाड़ की स्थापना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
पर्व के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों का गायन किया। हरे रंग के परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि लोक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने परिवार के सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। तीजा पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button