सिंगरौली
‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम की तैयारियों पर भारत विकास परिषद की बैठक
20 सितंबर को पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद, आयोजन को लेकर बनी रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के आगमन को लेकर चर्चा की गई।
‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों सहित विभिन्न विषयों पर संवाद किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं तथा नागरिकों की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ नागरिकों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह हैं। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।



