कानपुर
उत्तर प्रदेश में बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर एवं राजीव कुमार आशीष हुए कांग्रेस में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बुधवार को लखनऊ के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सीतापुर के सांसद राठौर जी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर एवं कर्मस्ठ वरिष्ठ नेता राजीव कुमार आशीष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए! शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में हलचल सी मच गई क्योंकि यह दो वह नाम है जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जैसे क्षेत्र में बीजेपी को एक बहुत मजबूत स्थिति दी आखिर इन दो नाम के बाद 2027 के चुनाव में बीजेपी को एक बड़ा झटका लग सकता है हिंदुत्व को मजबूत करने में पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर एवं वरिष्ठ नेता राजीव कुमार आशीष का बहुत बड़ा योगदान रहा है।




