बरेली
आबादी में टावर निर्माण का विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला माली में आबादी के बीच एयरटेल टावर लगाए जाने का लोगों ने विरोध किया। बुधवार को निर्माण शुरू होते ही लोगों ने मजदूरों से औजार छीन लिए और काम रुकवा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लॉट मीरगंज निवासी महावीर सिंह का है। आबादी में टावर से स्वास्थ्य को खतरा और आंधी में गिरने का डर है। लोगों ने एसडीएम निधि शुक्ला से शिकायत करके निर्माण रोकने की मांग करने की बात कही है।



