कानपुर
श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति के युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति कानपुर नगर (रजि.) के युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्यता, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं युवा साथियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक सतीश निगम ने किया। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अधिवक्ता यश निगम ने युवा अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक सेवा तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक पंकज श्रीवास्तव एवं सुमित श्रीवास्तव, महामंत्री अंकुर अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभास श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव एवं आकाश निगम, मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं आदर्श श्रीवास्तव, संगठन मंत्री निर्भय श्रीवास्तव तथा सचिव शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, सक्षम सक्सेना, संभल सक्सेना एवं विशाल सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष अनूप निगम एवं लल्लन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृगांक शेखरानंद, उपाध्यक्ष पवन सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजय निगम, सह कोषाध्यक्ष अनुराग निगम, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं सचिव उत्कर्ष निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गिरजेश निगम ने कार्यक्रम सह संयोजक के रूप में अपनी सहभागिता निभाई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में नई ऊर्जा, नई सोच और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। युवा प्रकोष्ठ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संगठन विस्तार एवं धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि युवा प्रकोष्ठ पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।



