बरेली
नवागत बीईओ तौसीफ अहमद का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। क्यारा ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद के आगमन पर बृहस्पतिवार को महिला शिक्षक संघ ने स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया। शिक्षकों ने उन्हें पटका, तुलसी का पौधा और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान बीईओ ने आभार जताते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री संतोष मिश्रा, रीनू रानी, सीमा रानी, पुष्पा जोशी, निशी यादव, रोली गुप्ता, मेघा जौहरी, रॉबिन रस्तोगी, दुष्यंत कुमार, श्याम सिंह गंगवार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।



