बरेली
श्री हरि मंदिर में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर में चल रहे 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव में मंगलवार को भजन संध्या में दिल्ली से आईं भजन गायिका आरुषि गंभीर ने भजनों से समां बांध दिया।
आरुषि ने _कर दो कृपा कन्हैया, जीवन जो दिया है, ओ कैसे जियूं राधा रानी तेरे बिना, जहां रहमत बरसती है उसे बरसाना कहते हैं_ जैसे भावपूर्ण भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति की धुन पर पूरा मंदिर प्रांगण राधामय हो गया और श्रद्धालु नाचते-गाते झूम उठे।
मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि बुधवार की भजन संध्या में वृंदावन धाम से भजन सम्राट पारस लाडला और गायिका माधुरी शर्मा हाजिरी लगाएंगे।



