राष्ट्रीयलखनऊ

राजधानी की एक और कातिल पत्नी

पति की हत्याकर बक्से में छिपाई लाश, फिर ई-रिक्शे से नहर फेंकी

लखनऊ । लखनऊ में पुलिस ने रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी सूफिया बानो ने कथित प्रेम संबंध के चलते साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव बक्से में छिपाया। बाद में शव ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका गया। तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
लखनऊ में प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित तौर पर हत्या कर शव लकड़ी के बक्से में छिपाने और बाद में ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
Ñपुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को कविता देवी की तहरीर पर हत्या और शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने ई-रिक्शे के संभावित रास्तों पर लगे करीब 170 से 180 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
प्रेम संबंध को लेकर होता था विवाद-पुलिस पूछताछ में सूफिया ने बताया कि रामकिशोर से उसका करीब चार वर्ष से संबंध था और करीब दो वर्ष पहले दोनों ने निकाह किया था। पुलिस के मुताबिक, बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। रामकिशोर अपनी पहली पत्नी कविता के पास जाने और उसे खर्च देने लगा था, जिसका सूफिया विरोध करती थी।
पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और उसके साथी मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को घर बुलाया। दरवाजा खुला छोड़ने के बाद दोनों अंदर पहुंचे और सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बक्से में छिपाया शव-हत्या के बाद फर्श की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इसके बाद सूफिया ने अपने करीब 16 वर्षीय बेटे को बुलाया। पुलिस के मुताबिक, सभी ने शव को लकड़ी के बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया। 15/16 सितंबर की रात शव को ई-रिक्शा लोडर में रखकर कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने मो. इकबाल, मुन्ना उर्फ मुच्छड़ और सूफिया बानो को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button