UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क के विरोध में FJCCI ने उठाई आवाज
आकाश पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चिंता जताई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाए जाने की संभावनाओं के विरोध में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आवाज उठाई है।इस मुद्दे को लेकर FJCCI के संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने साहिबगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े संभावित प्रभावों पर अपनी चिंता व्यक्त की।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आकाश पांडेय ने कहा कि UPI आज देश में डिजिटल भुगतान का एक महत्वपूर्ण और व्यापक माध्यम बन चुका है।छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं तक बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं।आकाश पांडेय ने कहा कि व्यापारिक समुदाय डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल,सुगम और सुलभ बनाए रखने के पक्ष में है।उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और उनकी चिंताओं को उचित मंच पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा।वही अध्यक्ष नवीन भगत ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने लेनदेन को काफी आसान और तेज बनाया है,ऐसे में UPI ट्रांजैक्शन पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाए जाने से पहले इसके व्यापक प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर इसके संभावित आर्थिक प्रभाव को ध्यान में रखना जरूरी है।वही इस मौके पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत, उपाध्यक्ष अनूप सिंह व संजय दीवान,सचिव जाहिद खान,कोषाध्यक्ष शुभम कुमार पोद्दार,संरक्षक सज्जन पोद्दार व सुनील भरतीया,सदस्य अंकित केजरीवाल,अजय डोकानिया,नानू तंबाखूवाला आशीष अग्रवाल ओर अंकित सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे।



