
गुरुग्राम । आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने बताया कि पुलिस की दो दिन की रिमांड और कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हो चुकी है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी।
कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हुई-आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने बताया कि पुलिस की दो दिन की रिमांड और कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हो चुकी है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सिया के भाई की मांग-पीड़ित महिला बाइकर के भाई ने कहा कि हम यहां किसी तरह का जातिगत विवाद पैदा करने नहीं आए हैं, हम सिर्फ अपराध के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि बाकी दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जैसा कि शिवानी उर्फ सिया ने बताया था, गाड़ी में चार लोग सवार थे। हमें उम्मीद है कि बाकी दोनों को भी जल्द पकड़कर कानून के सामने लाया जाएगा। क्लब के वीडियो से पता चलता है कि वे पूरी रात पार्टी करते रहे और सुबह वहां से निकले। हालांकि अभी हमें इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अधिकारी पूरा फुटेज और सभी सबूतों की बारीकी से जांच करेंगे।



