मध्य प्रदेश

महानिरीक्षक सागर का औचक निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छतरपुर। भगवां थाना एवं बमनौरा थाना घुवारा चौकी का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित थाना एवं चौकी के अपराधिक आंकड़ों, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही भवन, हवालात एवं परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना एवं चौकी स्तर पर सतत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जप्ती माल के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना एवं चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा उनकी कार्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा, थाना बड़ा मलहरा प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह, थाना थाना बमनौरा प्रभारी निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी रामटोरिया उप निरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल सहित संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button