बरेली
राजश्री कालेज को बी.फार्मा की मान्यता मिली
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
रिठौरा। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संचालित राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी को बी0फार्मा0 पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए सत्र 2026 – 2027 के लिऐ डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध एवं फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्रदान की गयी है। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने समस्त स्टॉफ मेम्बर्स को बधाई दी एवं बताया कि फार्मेसी में कैरियर बनाने हेतु छात्र-छात्राएं वर्तमान सत्र में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए अब राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आवेदन कर सकते है। स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।



