बरेली

लाखों के इलाज में नहीं मिली राहत, कंबल थेरेपी बनी उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली के बीच लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। लाखों खर्च के बाद भी राहत न मिलने पर बरेली में बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कंबल थेरेपी कैंप लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है।
फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक रविवार विशेष कंबल थेरेपी कैंप लगाया जाता है। मीडिया प्रभारी आशीष कुमार जौहरी ने बताया कि कैंप में माइग्रेन, एंग्जायटी, डिप्रेशन, शुगर, हाई बीपी, जोड़ों के दर्द और दुर्घटना के बाद होने वाले दर्द से पीड़ित लोगों को प्राकृतिक एवं वैकल्पिक थेरेपी के माध्यम से राहत दी जाती है।
कैंप में आए लोगों ने बताया कि उन्होंने अब तक इलाज पर काफी पैसा खर्च किया, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिला। कंबल थेरेपी के बाद उनकी समस्या में राहत और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि कैंप में थेरेपी के लिए कोई नकद शुल्क नहीं लिया गया। फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कंबल थेरेपी क्या है, यह कैसे काम करती है और किन समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है।
फाउंडेशन का यह कैंप सेवा और मानवता की भावना के साथ लोगों को स्वास्थ्य राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button