बरेली

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अर्पणा एम. अग्रवाल का बरेली दौरा

अधिकारियों और कर्मचारियों से किया सीधा संवाद

करदाता सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश (पूर्वी), लखनऊ की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अर्पणा एम. अग्रवाल ने सोमवार को बरेली स्थित आयकर भवन का एक दिवसीय आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
दौरे की शुरुआत में मुख्य आयकर आयुक्त बरेली ज्योत्सना जौहरी सहित आयकर कर्मचारी महासंघ (ITEF) और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ (ITGOA) के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सुबह 11:15 से 12 बजे तक ITEF, ITGOA, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं। प्रतिनिधियों ने समस्याएं, मांगें और सुझाव रखे, जिन पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
दोपहर 12 बजे आयकर भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। दोपहर 12:30 बजे प्रधान आयकर आयुक्तों व रेंज प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसके बाद अपर आयकर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
अपराह्न 3:30 बजे सम्मेलन कक्ष में बरेली सहित अन्य स्टेशनों के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने करदाता सेवाओं को मजबूत बनाने और बेहतर कार्य निष्पादन का मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगम, अपर आयकर आयुक्त पुष्पेन्द्र सिंह, रहमत इस्लाम, सहायक निदेशक राजीव मिश्रा, आयकर अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा, योगेश पाल, कुलदीप गंगवार सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button