दिल्ली

कृषि में एआई के उपयोग के लिए Findability Sciences को पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। वैश्विक एप्लाइड एआई और डेटा लॉजिस्टिक्स कंपनी Findability Sciences को ET Enterprise AI Awards 2026 में ‘कृषि में एआई के सर्वश्रेष्ठ उपयोग’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान उसके AI Factory for Agriculture प्लेटफॉर्म के लिए मिला है। यह प्लेटफॉर्म खेत और फैक्टरी से जुड़े डेटा को एकीकृत कर किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

कंपनी के अनुसार, इसके उपयोग से परिचालन दृश्यता में 20-40 प्रतिशत सुधार, सिंचाई अनुकूलन की 10-30 प्रतिशत संभावना और ऊर्जा व भाप के उपयोग में 5-15 प्रतिशत तक सुधार दर्ज किया गया है। भारत में कंपनी महाराष्ट्र के जलना जिले के प्रिसीजन एग्रीकल्चर कार्यक्रम और ‘सुपर 50 एआई फार्मर्स’ पहल की तकनीकी भागीदार है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार की महा कृषि-एआई नीति 2025-2029 के तहत भी कंपनी का चयन किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button