सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा दिनांक 18.09.2026 को परियोजना के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान विंध्यनगर में कर्मचारियों हेतु हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं गैर-हिंदी भाषी कर्मचारियों हेतु हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों से कुल 95 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने राजभाषा नियमों, तकनीकी शब्दावली एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों में अपनी जानकारी एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, गैर-हिंदी भाषी कर्मचारियों के लिए आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुंदर एवं सुव्यवस्थित लेखन के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं सम्मान व्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रचालन, मेंटेनेंस, मानव संसाधन, वित्त, सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों ए कर्मचारियों की सहभागिता रही, जिससे परियोजना में राजभाषा हिंदी के प्रति एकजुटता एवं उत्साह का परिचय मिला।
इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हिंदी पखवाड़ा 2026 केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता, सम्मान एवं निरंतर प्रयोग को प्रोत्साहित करने का अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा हिंदी के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता और हिंदी के व्यापक प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button