सिंगरौली

संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सिंगरौली का शानदार प्रदर्शन

कबड्डी के दो वर्गों में उपविजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सतना में 15 एवं 16 सितंबर 2026 को आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले की कबड्डी जूनियर एवं सीनियर बालक तथा बालिका वर्ग, हॉकी जूनियर बालक, कराते, जूडो और एथलेटिक्स की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी जूनियर बालक और सीनियर बालक वर्ग में सिंगरौली की टीमों ने फाइनल तक पहुंचकर उपविजेता का स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में रीवा की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में विजय शंकर, सूरज साकेत और आयुष पासवान, जूनियर बालिका वर्ग में मोना पनिका का चयन हुआ है। सीनियर बालक वर्ग में ओमप्रकाश जायसवाल और आशीष कुशवाहा तथा सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी शर्मा और सविता प्रजापति राज्य स्तर के लिए चुनी गई हैं।
एथलेटिक्स में समर साकेत, स्नेहा, दिव्यराज सिंह, जोया राम और आदित्यराज सिंह का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, जिला खेल अधिकारी शिवेन्द्र सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रभारियों ने खुशी जताई। कबड्डी टीम के कोच हर्षवर्धन सिंह सोमवंशी सहित संबंधित प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button