बरेली
एक सप्ताह में एक करोड़ की वसूली, अमीनों की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। जिलाधिकारी के निर्देश और उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व वसूली में बड़ी सफलता मिली है। परगनावार समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि संग्रह अमीनों ने एक सप्ताह में ही 1 करोड़ रुपये की वसूली कर ली।
बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रिठौरा अंशिका शर्मा और प्रभात कुमार मिश्रा ने की। सदर तहसील के अमीनों के काम की समीक्षा की गई।
इन अमीनों का विशेष योगदान – जरोवर सिंह, प्रेमराज, रवि कुमार सक्सेना और अरुण कुमार ने तय समय में एक करोड़ से अधिक की बकाया वसूली की। अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई।
प्रशासन ने कहा कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।



