बरेली
बरेली में पूज्य सुधांशु जी महाराज का सनातन संस्कृति सत्संग 7 से 10 अक्टूबर तक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के दिव्य सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन 7 अक्टूबर की शाम से 10 अक्टूबर 2026 की शाम तक मनोहर भूषण (एम.बी.) इंटर कॉलेज मैदान, बरेली में किया जाएगा।
विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवा ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, संस्कार, मानव जीवन के मूल्यों और जीवन जीने की कला पर महाराजश्री के अमृतमय प्रवचनों का लाभ मिलेगा। इसमें अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि सत्संग के प्रचार-प्रसार के लिए 28 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रभात फेरियां हरि नाम जाप और भजन-कीर्तन के साथ निकाली जाएंगी।
वरिष्ठ उप प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि एम.बी. इंटर कॉलेज प्रांगण में सत्संग के साथ यज्ञ का भी आयोजन होगा। यज्ञ में यजमानों के साथ गुरु भाई-बहनों को भी आहुति देने की सुविधा रहेगी। यज्ञ दिल्ली आश्रम से आए पुरोहितों द्वारा कराया जाएगा। कथा संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ खुराना, सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र गंगवार, राजकुमार चोपड़ा, मोहनलाल कालरा, राकेश अग्रवाल, नूतन मिश्रा, महेंद्र पाठक, संजीव अग्रवाल, वेद अग्रवाल, संजय पाठक, अभय भटनागर, वेद प्रकाश गंगवार, नीरज माथुर, सोमेश वार्ष्णेय, आर.बी. सिंह, शुभम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




