पश्चिमी सिंहभूम

जमशेदपुर के पूर्व SP-SSP की देश की सुरक्षा में अहम भूमिका, NIA-CBI से CRPF-IB तक संभाल रहे जिम्मेदारी

Former SP-SSP of Jamshedpur plays a pivotal role in national security, handling responsibilities ranging from the NIA and CBI to the CRPF and IB.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। जमशेदपुर में पुलिस कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आज झारखंड से बाहर केंद्रीय स्तर पर देश की सुरक्षा, जांच, खुफिया तंत्र और महत्वपूर्ण संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। झारखंड कैडर के कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हैं। इनमें डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जमशेदपुर के एसपी और एसएसपी के रूप में सेवा दे चुके संजय आनंद लाठकर, आशीष बत्रा, नवीन कुमार सिंह, अमोल वेणुकांत होमकर, अनूप टी. मैथ्यू, चंदन कुमार झा, अखिलेश कुमार झा, प्रांजल रुंडला, डॉ. एम. तमिलवाणन, शुभांशु जैन और के. विजय शंकर समेत कई अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय स्तर पर अलग-अलग दायित्वों से जुड़े बताए जाते हैं। इन अधिकारियों की तैनाती केंद्रीय जांच एजेंसियों, अर्धसैनिक बलों, खुफिया संस्थानों और केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में रही है। पूर्व जमशेदपुर पुलिस अधिकारियों कुलदीप द्विवेदी और अनूप टी. मैथ्यू की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के रूप में तैनाती का उल्लेख किया गया है। वहीं साकेत कुमार सिंह CRPF के झारखंड सेक्टर और अमोल वेणुकांत होमकर जम्मू सेक्टर में आईजी के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डीजी रैंक के अधिकारी संजय आनंद लाठकर परमाणु ऊर्जा विभाग में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जुड़े हैं। वहीं 1996 बैच के नवीन कुमार सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यरत बताए जाते हैं। पूर्व सिटी एसपी चंदन कुमार झा ITBP में डीआईजी के पद पर हैं। के. विजय शंकर कैबिनेट सचिवालय और शुभांशु जैन इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डॉ. एम. तमिलवाणन सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में संयुक्त निदेशक के दायित्व से जुड़े हैं। जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पूर्व एसपी निधि द्विवेदी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने की जानकारी सामने आई है। दोनों अधिकारियों के मामले में राज्य सरकार की एनओसी और अन्य आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जानी हैं। जमशेदपुर में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाल चुके अधिकारियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। पूर्व एसपी राकेश मिश्रा CRPF के डीजी और बिहार होमगार्ड के डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं पूर्व एसपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के डीजीपी पद तक पहुंचे। जमशेदपुर में पुलिसिंग का अनुभव रखने वाले इन अधिकारियों की विभिन्न केंद्रीय संस्थानों और सुरक्षा संगठनों में मौजूदगी यह दर्शाती है कि शहर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके अधिकारियों ने आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न भूमिकाओं में सेवाएं दी हैं।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button