बरगवां पुलिस ने 5.60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : बरगवां थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 56 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,60,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाघाडीह (कजरदह टोला) निवासी रामबाई बसोर (उम्र 35 वर्ष), पति धर्मेंद्र बसोर, अपने घर के पास हेरोइन की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 56 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी महिला के विरुद्ध थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 775/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन और एसडीओपी मोरवा अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक सूरज सिंह, उनि प्रियंका सिंह बघेल, सउनि वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रआर शिवराज सिंह तोमर, नंदकिशोर बागरी, अरविंद यादव, महेश पटेल एवं मआर कीर्ति कुशवाहा शामिल रहे।



