बरेली
अधिवक्ता परिषद ने आयोजित किया स्वाध्याय मंडल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता अधिवक्ता नंदन सिंह ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर विस्तार से जानकारी दी और अधिवक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। संचालन स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार ने किया।
इस दौरान जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद मम्मा, जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, विनोद बाबू कनौजिया, अरविंद कुमार सिंह, उदयवीर सिंह यादव, महामंत्री हजारी लाल, अरविंद गौर, गौरव राठौर, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, अखिलेश सक्सेना, आदित्य सक्सेना, आंचल सक्सेना, सोमपाल, धीरेंद्र चौहान, अरुण गुप्ता, कमल सिंह, गीता कश्यप, पूनम राठौर, रंजना सागर, पूनम चंद्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं का आभार जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने व्यक्त किया।



