पाकुड़

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने पूजा समितियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Administration holds meeting with Puja committees regarding Durga Puja; issues necessary guidelines.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेड़िया की अध्यक्षता में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीपीओ कुमार गौरव, थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद पूजा समिति के सदस्यों ने भी दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button