कानपुर
द इंटरनेशनल सेंटर कानपुर सोसाइटी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर द इंटरनेशनल सेंटर कानपुर (सोसाइटी) द्वारा पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी के चेयरमैन सुष्मित मिश्रा एडवोकेट एवं पल्लवी मिश्रा सदस्य प्रबंध समिति के सहयोग से विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्राथमिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,उच्च शिक्षा,अध्यापक शिक्षा,चिकित्सा शिक्षा,तकनीकी शिक्षा,प्रबंधन शिक्षा,कृषि शिक्षा,विधि शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों को “पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम्, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों के स्वागत अध्यक्ष का कार्य शैलेन्द्र द्विवेदी (प्रदेश संयोजक, उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ) एवं व्यवस्थापक की भूमिका कृष्णकान्त दीक्षित (प्रदेश संयोजक, नमामि गंगे) द्वारा निर्वहन की गई। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ संदीप कुमार श्रीवास तथा संचालन नीरज कुमार चौधरी ने किया। वही सुमालिका प्रभात ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार प्रजापति और संस्था परिवार की ओर से समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं राष्ट्रगान एवं जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुणवंत सिंह कोठारी (अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), प्रो. वी. के. कटियार प्राचार्य ब्रह्मावर्त पी. जी. कॉलेज कानपुर, डॉ. उमेश पालीवाल निदेशक पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्रा.लि.,शोभा दास डायरेक्टर सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर, नरेंद्र शर्मा निदेशक, तिरंगा अगरबत्ती,सेठ मुरारी लाल अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी,शेफाली राज उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवक,दीपिका अग्रवाल प्रोग्राम मैनेजर छात्र प्लेसमेंट कार्यालय आई आई टी कानपुर उपस्थित रहे।



