अवैध रूप से चलने वाले ईट भट्ठे पर लगायेगा प्रदूषण विभाग रोक
इस सीजन नहीं चलने दिया जाएगा कोई भी अवैध ईंट भट्टा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी क्षितीश पटेल ने कहा कि वे इस सीजन में अवैध रूप से चलाये जाने वाले किसी भी ईंट भट्ठे को नहीं चलने दिया जाएगा। जिन ईंट भट्टा संचालकों के पास प्रदूषण विभाग की एन ओ सी नहीं होगी उनको ईंट भट्टा संचालन करने की अनुमति नहीं दी जायेगी पूरी सख्ती से उनपर रोक लगाई जायेगी। आगरा से आकर बुलंदशहर में रीजनल आफिसर का पद भार ग्रहण करने के उपरांत श्री पटेल ईट भट्ठा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष संजय गोयल से वार्ता कर रहे थे। श्री गोयल नवागत रीजनल आफिसर से शिष्टाचार भेंट कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदूषण विभाग की टीम भट्टों की जांच पड़ताल कर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एन ओ सी की जांच मौके पर पहुंचकर करेगी। जिस भी भट्टे पर एन ओ सी नहीं होगी पूरी सख्ती से उसपर रोक लगाई जायेगी। उन्होने कहा कि जिनके पास एन ओ सी नहीं है वे विभाग में एन ओ सी औपचारिकता पूरी कर एन ओ सी बनवा लें और तभी भट्टा चलायें। साथ ही साथ कहा कि आपकी बात रखते हुए 2012 से पहले लगे ईंट भट्ठे यदि ऐसा प्रमाण प्रस्तुत करते हैं जिससे साबित होता हो कि भट्टा 2012से पहले लगा था तो हम विभाग से उसको एन ओ सी दिलाने का प्रयास करेंगे।तब ईट भट्ठा मालिक सभी मानकों पर खरा उतर कर ईट भट्ठा संचालन कर सकते हैं। अंकित मिश्रा और जे ई रवि रंजन ने भी कहा कि एन ओ सी के बिना भट्टा संचालन पूरी सख्ती से रोका जायेगा।



