साहेबगंज

एफजेसीसीआई विवाद में राजेश अग्रवाल के बयान पर आकाश पांडेय का जोरदार पलटवार,

फेडरेशन का चुनाव लड़ने के लिए लोकल चैंबर का सदस्य होना अनिवार्य नहीं,व्यापारी हित में मिलकर काम करने की जरूरत

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में एफजेसीसीआई संथाल परगना प्रमंडल के उपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए आकाश पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि एफजेसीसीआई का चुनाव लड़ने के लिए किसी लोकल चैंबर का सदस्य होना अनिवार्य नहीं है।आगे आकाश पांडेय ने बताया कि वह फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के आजीवन सदस्य हैं,और इसी आधार पर उन्होंने उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।आकाश पांडेय ने कहा कि8अक्टूबर की शाम राजेश अग्रवाल ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी सदस्यता को लेकर जो टिप्पणी की,उससे उन्हें दुख पहुंचा है।उन्होंने राजेश अग्रवाल को अपना बड़ा भाई और अनुभवी बताते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है।सदस्यों ने आशीर्वाद देकर उन्हें उपाध्यक्ष चुना है,इसलिए इस निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि चुनाव में पराजय के बाद अपने ही उपाध्यक्ष पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना उचित नहीं है।चैंबर एफजेसीसीआई के एफिलिएशन से ही संचालित होता है,ऐसे में सदस्यता को लेकर आरोप- प्रत्यारोप करने के बजाय व्यापारियों के हित में मिलकर काम करने की जरूरत है।आकाश पांडेय ने आगे कहा कि उन्होंने कभी सार्वजनिक मंच से राजेश अग्रवाल का विरोध नहीं किया।चुनाव के दौरान कटाक्ष होना अलग बात है,लेकिन सदस्यता पर सवाल उठाना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही,तो उन्हें भी मजबूरन सार्वजनिक रूप से जवाब देना पड़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button