पाकुड़

निविदा की शर्तों पर उठे सवाल, बीओक्यू शुल्क 10 हजार से घटाकर होगा 5 हजार

Questions raised over tender conditions; BoQ fee to be reduced from ₹10,000 to ₹5,000.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीएमएफटी मद से सरकारी स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शौचालय-स्नानागार निर्माण की निविदा संख्या 30 और 32 की शर्तों पर संवेदकों ने आपत्ति जताई है। 50 लाख रुपये से कम लागत वाले कार्यों में डबल बिड की शर्त और बीओक्यू शुल्क 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने पर सवाल उठाए गये हैं। योजना के तहत तीन प्रखंडों के 59 सरकारी विद्यालयों तथा छह प्रखंडों के कस्तूरबा विद्यालयों में निर्माण प्रस्तावित है। सहायक अभियंता नंद कुमार ने स्वीकार किया कि निविदा प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटि हुई है। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये के बजाय 5 हजार रुपये का ही ड्राफ्ट लगेगा। जिन संवेदकों ने अधिक राशि जमा की है, उन्हें अतिरिक्त 5 हजार रुपये वापस करने की प्रक्रिया जारी है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर और खोलने की तिथि 14 अक्टूबर निर्धारित है। संवेदकों ने निविदा की शर्तों की समीक्षा कर नियमों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button