साहेबगंज

स्वर्गीय रूपी सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,बोरियो में शोकसभा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत झारखंड के जनक स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर बोरियो में शोकसभा आयोजित की गई।बोरियो प्रखंड स्थित मोरंग नदी के समीप आवास पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम और जिला सचिव सुरेश टुडू के नेतृत्व में जिले भर के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,और चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।सबसे पहले जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम,जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य मुजीबुर रहमान,युवा मोर्चा सचिव मो.मारुफ उर्फ गुड्डू,जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू और जिला कार्यकारिणी सदस्य नजरुल इस्लाम सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम और जिला सचिव सुरेश टुडू ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से पूरा राज्य मर्माहत है।उन्होंने कहा कि महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन से लेकर झारखंड आंदोलन तक वे गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्षों की साथी रहीं,उनका योगदान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।वही मौके पर जिला उपाध्यक्ष जेम्स किस्कू,रहमान अंसारी,संगठन सचिव छवि हेंब्रम,काजू मल्लिक,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो. अली,देव सोरेन,अब्दुल बारीक शेख,प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, स्टीफन मुर्मू,अयूब अली,अनिसुर रहमान,सुबोध सोरेन, अमरदीप सिंह,राजू अंसारी,आदित्य यादव,गोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button