रामपुर शाहबाद

संकट की घड़ी में पत्रकारों ने बढ़ाया राशिद अल्वी का हौसला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। सड़क हादसे में घायल त्रिलोक दृष्टि समाचार पत्र के जिला प्रमुख एवं जुल्म आज तक न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ राशिद अल्वी का हाल जानने के लिए पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड शाहबाद के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने राशिद अल्वी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान पत्रकार साथियों ने कहा कि संगठन का पत्रकारों के हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा है। साथियों के इस व्यवहार से राशिद अल्वी भावुक हो गए। उन्होंने संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए साथियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में संगठन उनके साथ खड़ा है और हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष आफताब, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा अली, उपाध्यक्ष जहीर खान, कोषाध्यक्ष फैज खान समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button