बरेली
फतेहगंज में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, मेला मंच पर गरीब कन्या का विवाह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में बुधवार को श्रीराम बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात जानकी देवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार, लोधी नगर चौराहे, रेलवे स्टेशन होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। रामलीला ग्राउंड मेला मंच पर पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया। बरेली मणिनाथ शिव मंदिर निवासी राजा सागर के पुत्र सचिन सागर का विवाह फतेहगंज निवासी प्रमोद सागर की पुत्री साक्षी सागर के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मेला कमेटी अध्यक्ष उमेंद्र सिंह चौहान, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल और भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। मेला कमेटी की ओर से डबल बेड, अलमारी, कूलर, बर्तन आदि उपहार भेंट किए गए।
इस मौके पर सचिन चौहान, गौरव मिश्रा, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मेला मंत्री महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




