सीएम हेमन्त सोरेन ने माता रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की पूरी कीं रस्में, संस्कार भोज की तैयारियां पूरी, आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम
CM Hemant Soren has completed the rituals for the 'Dashkarma Sanskar' (post-death rites) of his mother, Rupi Soren; preparations for the ritual feast are complete, and extensive arrangements have been made for the convenience of the attendees.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/ रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की पारंपरिक रस्में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूरी कीं। इस दौरान परिवार के सदस्यों, परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रीति-रिवाजों के अनुरूप आयोजित अनुष्ठानों में भाग लिया। माता के निधन के बाद मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का पहुंचना जारी है। आगंतुक मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं तथा दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। संस्कार भोज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आगंतुकों की सुविधा के लिए भोजन, पेयजल, पंडाल, बैठक, प्रकाश, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन और सुगम आवागमन के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।



