दिल्ली
इनाल्सा ने लॉन्च किया 2-इन-1 गारमेंट स्टीमर और आयरन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली : घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी इनाल्सा ने नया ‘कम्प्लीट स्लाइडिंग केयर’ 2-इन-1 गारमेंट स्टीमर और आयरन लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह उपकरण कपड़ों को लटकाकर स्टीम करने और बोर्ड पर रखकर प्रेस करने की सुविधा देता है। इसमें 2500 वॉट का बॉयलर, सात हीटिंग लेवल, तीन स्टीम लेवल और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। यह महज 40 सेकंड में इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। कंपनी के सीईओ जितेंद्र चौहान ने बताया कि यह उत्पाद विभिन्न प्रकार के कपड़ों की देखभाल को आसान बनाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।



