साहेबगंज
राज्य स्तरीय एनएसएस कार्यशाला में प्रशिक्षक बने प्रो कुमार प्रशांत भारती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राष्ट्रीय सेवा योजना+2 इकाई, झारखंड के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को रांची के जिला स्कूल स्थित मल्टीपरपस हॉल में राज्य स्तरीय बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें साहिबगंज कॉलेज के असिस्टेंट प्रो कुमार प्रशांत भारती को प्रशिक्षक सह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची-सह-राज्य कार्यक्रम समन्वयक नीलम आईलीन टोप्पो ने पत्र जारी कर प्रो भारती को कार्यशाला में शामिल होने का अनुरोध किया है। पत्र के अनुसार,6 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के प्रस्ताव संख्या छह के निर्णय के आलोक में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।इसमें झारखंड के सभी आच्छादित विद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में लेखा संधारण, जेडबीएसए खाता खोलने एवं उसके रखरखाव, पीएफएमएस के संचालन,राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित गतिविधियों तथा माई भारत कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों, कार्यक्रम पदाधिकारियों और विद्यालयों के पंजीकरण की जानकारी दी जाएगी। प्रो भारती से अपेक्षा की गई कि वे कार्यशाला में उपस्थित होकर राज्य के+2 इकाई से आच्छादित विद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को इन विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक,साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य तथा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका के कुलपति को भी सूचना भेजी गई है।



