पाकुड़

पाकुड़ के वार्ड 17 में 24.80 लाख से सड़क-सह-नाली निर्माण का शिलान्यास

Foundation stone laid for road-cum-drain construction in Ward 17 of Pakur, at a cost of ₹24.80 lakh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में श्री हनुमान मंदिर से आदर्श नगर कैलभट तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। परिवहन मद से आवंटित राशि के तहत बोर्ड द्वारा पारित इस योजना पर 24 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जायेंगे। योजना का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं वार्ड पार्षद आलमगीर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने विकास योजनाओं में भेदभाव के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नगर परिषद सभी वार्डों की जरूरतों के अनुसार बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, नाली, सफाई और अन्य सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में कई वार्ड पार्षद, अभियंता, संवेदक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button