साहेबगंज
बोरियो थाना के नए थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने संभाला कार्यभार
कहा अपराध पर अंकुश और शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बोरियो थाना की कमान अब नवनियुक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने संभाल ली है।मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।पूर्व थाना प्रभारी रोहित कुमार के स्थानांतरण के बाद ओम प्रकाश की यहां नियुक्ति की गई है।पदभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं,बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी है।ओम प्रकाश ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों के सहयोग से कानून- व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना स्तर पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके त्वरित समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।



