कैराना

शोभायात्रा में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। बैंड-बाजों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते नजर आए।
मंगलवार शाम मोहल्ला आलदरम्यान स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, शिव-पार्वती, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, लव-कुश, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा के अंतिम भाग में भगवान वाल्मीकि फूलों से सजे रथ पर विराजमान रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा चौक बाजार से होते हुए जोड़वा कुआं, सर्राफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टोवाला और मोहल्ला गुंबद से होकर कचहरी के निकट वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button