नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की ओर से पुलिस निरीक्षक का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। तबादले कि विभागीय प्रक्रिया के बाद कई इंस्पेक्टर इधर-उधर हो गए हैं। विधि व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से यह कदम उठाया गया है। सभी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी को जवाब दे ही दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर थाना सहित संबंधित थानों के इंस्पेक्टर के तबादले पर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कारवाही के अनुसार, सोनी प्रताप नगर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बने, मधुसूदन मोदक महागामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बने, उपेंद्र कुमार महतो मेहरमा के पुलिस निरीक्षक बने, रूबी मिंज बोआरीजोर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बनी, दिनेश महली सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बने। इसके अलावा दिनेश महली को पोड़ैयाहाट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। जबकि वीरेंद्र पासवान को पथरगाम पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि संबंधित थाना क्षेत्र में केस के अनुसंधान में तेजी लाए जाने के उद्देश्य, विधि संधारण तथा पुलिस पब्लिक में समन्वय स्थापित करने के लिए सभी इंस्पेक्टर को पूरी तरह से जवाबदेही का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।



