वाल्मीकि जयंती मनाई धूमधाम से
अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने किया महर्षि वाल्मीकि जी को माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। वाल्मीकि मंदिर में अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी को मानवता का देवता बताया।
कस्बे के वाल्मीकि चौक स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा कर रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि समूची मानव जाति के प्रेरणा स्त्रोत और पूज्यनीय हैं। उनके आदर्श मानवता को एकता और समानता का संदेश और प्रेरणा देते हैं। हम सबको उनके आदर्श अपनाकर समाज को सुसंस्कृत और खुशहाल बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार को अंगवस्त्र पहना कर स्वागत सत्कार किया। प्रसाद वितरण किया गया। सभी उपस्थित जनों ने महर्षि वाल्मीकि को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण कर कुरीतियों और नशा,जुआ, दुर्भावना और कुसंगति से दूर रहने का प्रण लिया।
इस अवसर पर निशांत चिंडालिया,शरद कुमार, पप्पू अजमेरी, विवेक कुमार कैनिथ कुमार,कार्तिक कुमार, अनुराग कुमार नरेश कुमार, कृष्ण कुमार करण कुमार दयाचंद चंद्र भान छोटन खां,ओमदत्त, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



