बुलंदशहर

परवाना में रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान  डॉ लोकेश चैरिटेबल ब्लड बैंक के सौजन्य से हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  की सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से गांव परवाना में पश्चिमी होली चौधरी मार्केट में आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग एक दर्जन लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
डा लोकेश चैरिटेबल ब्लड सैंटर चांदपुर रोड़ बुलंदशहर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पत्रकार समीर चौधरी, एवं जितेन्द्र कुमार जीतू भैय्या ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। अपने संबोधन में जीतू भैय्या ने कहा कि  रक्तदान मानवता की सेवा सरीखा है। इंसान की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। हर किसी पात्र व्यक्ति को हमेशा रक्तदान के लिए तत्पर रहना चाहिए।
समीर चौधरी ने कहा कि इंसानियत किसी जाति या धर्म की मोहताज नहीं है। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना ही मानवता की सच्ची पहचान है।।
शिविर में दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की और अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ पुलकित,प्रिस कुमार रोहन चौधरी ने रक्तदान संपन्न कराया। महेंद्र गौतम विशेष सहयोगी रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button