बोकारो

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त से मिला विस्थापित संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया अंचल के पलिहारी गुरूडीह पंचायत/मौजा अंतर्गत निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के निर्माण, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता से मुलाकात किया। समिति के सचिव राकेश कुमार ने कहा वर्ष अक्टूबर 2023 में उक्त परियोजना हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जनवरी 2025 में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरा हो जाने के बावजूद लगभग डेढ़ वर्षो से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया लंबित है, जबकि प्रत्येक संबंधित रैयत को मुआवजा भुगतान से संबंधित नोटिस भी प्राप्त हो चुका है।फलस्वरुप रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रभावित है।
प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त से स्वयं हस्तक्षेप कर मुआवजा भुगतान एवं रेल ओवरब्रिज के निर्माण हेतु समुचित कार्रवाई का आग्रह किया है। माननीय आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं हस्तक्षेप कर जल्द भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा करते हुए मुआवजा भुगतान हेतु समुचित कार्रवाई करेंगे ताकि रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो सके।
इस प्रतिनिधि मंडल में सीटू नेता गणेश कुमार सीटू, विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय महतो, विस्थापित नेता अरविंद कुमार, सूरज कुमार, नवल किशोर साहू शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button