गाजियाबाद

लोनी मेन बाजार अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा

पीड़ित परिवार और व्यापारियों को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी (गाजियाबाद)। लोनी मेन बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल नेता मनोज धामा पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मनोज धामा ने बाजार के व्यापारियों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अग्निकांड से हुए नुकसान के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने व्यापारियों को भी भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। मनोज धामा की पीड़ित परिवार के बीच पहुंचने और मदद का आश्वासन देने की पहल की स्थानीय व्यापारियों ने सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button