दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

अभिजीत दीपके को अमेरिका, आशुतोष रांका को पाकिस्तान से मिल रही फंडिंग

मोदी के मंत्री का बड़ा दावा

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि अभिजीत दीपके को अमेरिका स्थित दानदाताओं से फंड मिल रहा है। आशुतोष रांका को पाकिस्तानी राजनेताओं से पैसे मिले हैं और अपने हैंडलर के जरिए भी रकम मिल रही है।
मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिली, जबकि रांका को पाकिस्तान से पैसा मिल रहा है।
मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह ने दावा किया है कि दीपके को अमेरिका से फंडिंग मिली, जबकि रांका को पाकिस्तान से पैसा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी नेताओं सहित भारत-विरोधी संगठन और विदेशी वित्तपोषित समूह वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान को फंड कर रहे थे। उन्होंने स्वयंभू कार्यकतार्ओं पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया।
सिंह ने आरोप लगाते समय अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के नाम लिए। वह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी मंत्री ने कहा कि विदेशी-वित्तपोषित एनजीओ, ‘डीप-स्टेट’ के एजेंट और भारत-विरोधी ताकतें इस अभियान के पीछे थीं, और उन्होंने विदेशी धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाए गए एक कदम के रूप में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) का हवाला दिया। ‘डीप स्टेट’ सरकारी, कॉरपोरेट और गैर-सरकारी अभिजात वर्ग के एक गुप्त नेटवर्क को संदर्भित करता है, जो अपार शक्ति का प्रयोग कर नीति-निर्माण को नियंत्रित करते हैं, निर्वाचित राजनेताओं को कमजोर व आम लोगों के हितों को विफल करते हैं।
रांका को पाकिस्तानी नेताओं से मिल रहा फंड
उन्होंने कहा, इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उन्हें अनधिकृत सोर्स से रकम मिल रही है, जिनमें देश के भीतर और बाहर काम करने वाले भारत-विरोधी एनजीओ और भारत-विरोधी संगठन शामिल हैं। मंत्री ने आरोप लगाया, जिन लोगों ने खुद को नेता घोषित कर लिया है, उन्हें विदेशी स्रोतों से धन मिल रहा है। दीपके को अमेरिका स्थित दानदाताओं से फंड मिल रहा है। आशुतोष रांका को पाकिस्तानी राजनेताओं से पैसे मिले हैं और अपने हैंडलर के जरिए भी रकम मिल रही है। उन्होंने कहा कि ‘एसआईआर विरोधी’ अभियान में हिस्सा लेने वाली एक महिला को ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी धन मिल रहा था।
सिंह ने कहा कि खुफिया जानकारी और उपलब्ध आंकड़ों से तीन बातें स्पष्ट होती हैं: एसआईआर के खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई आधार या सबूत नहीं है; आरोप लगाने वालों की विश्वसनीयता नहीं है और उनके धन के स्रोतों तथा संसाधनों के जुटाने के तरीकों की जांच की जानी चाहिए; वे एक झूठा विमर्श गढ़ रहे हैं क्योंकि वे अपनी पकड़ खो रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर यह आरोप भी लगाया कि वे शिक्षा और परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को अपनी सुविधानुसार उठाते हैं-जो इस बात पर निर्भर करता है कि सत्ता में कौन सी पार्टी है।
मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, जब भी उन्हें कोई मुद्दा मिलता है, तो वे चुन-चुनकर उसे उठाते हैं। इससे पहले उन्होंने शिक्षा का मुद्दा उठाया था। लेकिन वह मुद्दा दिल्ली का था, पंजाब या कर्नाटक का नहीं। जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां सब कुछ ठीक-ठाक ही माना जाता है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जो लोग चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं, वे अब अपना अभियान सड़कों पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button