कानपुर
राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडेय के प्रथम कानपुर आगमन पर अजय कपूर ने हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत गोपी कृष्ण पांडेय के प्रथम कानपुर नगर आगमन पर पूर्व विधायक एवं पूर्व सभापति लोक लेखा समिति अजय कपूर के नेतृत्व में हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन देखते ही बन रहा था। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश दीक्षित, अंबुज शुक्ला, जगदीश तिवारी,प्रिंशु शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, अशोक मिश्रा भूटानी, उमेश त्रिपाठी, सीटू चंदेल, गौरव त्रिवेदी, सुरेंद्र बिहारी, रचित पाठक, गोलू बाजपेई, संकल्प शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर एवं धीरेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय कपूर ने गोपी कृष्ण पांडेय को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका राज्यसभा पहुंचना संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि वे राज्यसभा में जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



