बरेली

पर्वतीय समाज का उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज बरेली द्वारा 26वां उत्तराखंड स्थापना दिवस रविवार 15 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष देवेन्द्र देवलिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मां नैना सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति खटीमा की टीम लोकगायक पुष्कर महर के दिशा-निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। लोकगायिका बबीता देवी भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड सेनानी गोपाल दत्त अमोला, भूपाल सिंह बजेठा, भुवन चंद्र हरबोला को सम्मानित किया जाएगा। युवा वैज्ञानिक रक्षित भट्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।
वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी नंदा राणा, फिल्म निर्देशक/अभिनेता/आर.जे. देवेन्द्र रावत आदि का सम्मान किया जाएगा।सांस्कृतिक लोकगायक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि एंट्री पूर्णतया निःशुल्क रहेगी। उत्तराखंड के गीतों और नृत्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री नीतू पाण्डे मुंबई से आ रही हैं, जिनका विशेष सम्मान होगा। नीतू पाण्डे ने सत्यमेव जयते, मैं मेरी पत्नी और वो, बाबर, अंदाज 2, श्रीमद् रामायण, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, इमली, मरूधर एक्सप्रेस, भोंसले, हैप्पी भाग जाएगी, अजीब दास्तान, शोरगुल, लोहारदग, तू धड़कन मैं दिल आदि फिल्मों और सीरियल में कार्य किया है। उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है और नई पीढ़ी का अपनी जड़ों से साक्षात्कार होता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button