बरेली

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण

50 से अधिक किसानों ने लिया भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 17.11.2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र, आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली में उप निदेशक उद्यान बरेली मण्डल डॉ. धर्म पाल यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। इसमें 50 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द सिंह तेतरवाल, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. रंजीत सिंह, प्रगतिशील कृषक अनिल साहनी एवं प्रवीण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। डॉ. अरविन्द सिंह तेतरवाल एवं डॉ. रंजीत सिंह ने कृषकों को परम्परागत कृषि पद्धति से हटकर व्यवसायिक रूप से खेती करने के लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रगतिशील कृषक प्रवीण गुप्ता ने जैविक खेती के महत्व एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी। उप निदेशक उद्यान डॉ. धर्म पाल यादव ने कृषकों को उद्यान विभाग की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। जिला उद्यान अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने कृषकों को प्राकृतिक और जैविक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
दिनांक 18.11.2026 को कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। ग्राम परधौली में प्रतीक बजाज की वर्मी कम्पोस्ट इकाई तथा ग्राम तिगरा में गॉडसन फार्म पर अनिल साहनी की अंगूर, रामफल व अवाकाडो की खेती का भ्रमण कराकर उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान विभाग के कर्मचारी अतुल गंगवार, उ0नि0, धवल कुमार गुप्ता, स0उ0नि0, बृजेश पासवाल, माली एवं महेन्द्र सिंह, माली आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button