खैरथल

खैरथल रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्रियों में भय का माहौल; यात्री पर किया हमला

20 से 30 बंदरों के झुंड से बढ़ी परेशानी, महिलाओं और बच्चों पर भी कर चुके हैं हमला, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। रेलवे स्टेशन परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड स्टेशन परिसर में खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर ट्रेनों के आने-जाने के समय जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित होती है, तब बंदरों का झुंड अचानक पहुंच जाता है और यात्रियों पर झपटने लगता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर कई बार महिलाओं और बच्चों पर भी हमला कर चुके हैं। बीती शाम भी एक बंदर ने स्टेशन पर मौजूद यात्री पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बंदर 20 से 30 की संख्या में झुंड बनाकर स्टेशन परिसर में आते हैं। ऐसे में यात्रियों को हर समय हमले का डर बना रहता है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद बंदरों की समस्या खत्म नहीं हुई। पकड़े गए बंदरों को कहां छोड़ा गया, इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। वर्तमान हालात को देखते हुए स्टेशन प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को भयमुक्त माहौल मिल सके।
 लोगो का कहना है कि नगरपरिषद बंदर,आवारा पशु,कुत्तो को पकड़ने के लिए लाखो के ठेके देती है तो फिर शहर मे बंदर,आवारापशु कैसे धूम रहे है सवाल पैदा करता है पर जबाब किसी के पास नही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button