भरत पुर
बैंक चोरी के मामले में आरोपी अमित उर्फ टाकन को 3 साल का कारावास, 5 हजार रुपए जुर्माना
भुसावर न्यायालय ने सुनाया फैसला, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में हुई थी चोरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। भुसावर न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बैंक चोरी के मामले में आरोपी अमित उर्फ टाकन पुत्र जगदीश को दोषसिद्ध करते हुए 3 वर्ष के कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भुसावर में नकदी चोरी होने के संबंध में परिवादी ने पुलिस थाना भुसावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित उर्फ टाकन पुत्र जगदीश, मक्खन तथा बतन को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया था। अनुसंधान के दौरान मक्खन और बतन फरार हो गए थे।
मामले में आरोपी अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय में विचारण किया गया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 27 नवंबर 2026 को आरोपी अमित उर्फ टाकन को दोषसिद्ध करते हुए धारा 331(4) एवं 305 ए बी एन एस के तहत 3 वर्ष के कारावास तथा 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

