पाकुड़

अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता शिवानी टुडू से मिलने चांदपुर पहुंचीं उपासना मरांडी, जाना स्वास्थ्य का हाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव पहुंचकर अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता शिवानी टुडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपासना मरांडी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन का रिश्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव पर आधारित है। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया, ढेना हेंब्रम सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button