
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल में रविवार को फन फिएस्टा का आयोजन धूमधाम से किया गया।जिसमे दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम मे एच डी एफ सी बैंक मैनेजर रुपेश गुप्ता, विपुल वलेचा, उमंग गुप्ता, प्रधानचार्य रमेश चंद्र, आचार्य राजेश कुमार, राजीव कुमार एवं स्टॉफ मौजूद रहा । कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें कैलियोग्राफी, रीडिंग, सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ड्रामेबाज, कैटवॉक, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट वादन, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग लिया।
केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का जबरदस्त माहौल बन गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मण्डल मे महेश मेहरा, हवासिँह चौधरी, दीपक, गिरीश त्यागी, सुनील मांगवानी थे निर्णायक मण्डल ने कक्षा श्रेणी अनुसार प्रतियोगी विधार्थियों को उनकी प्रतिभानुसार चयन किया और पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया
इस अवसर पर ई पी निदेशक आजाद चौधरी ने कहा ऐसी प्रतियोगिताऐं केवल मनोरंजन ही नही करती बल्कि बच्चों मे रचनात्मक और नेतृत्व के गुणो का विकास भी करती है बच्चों,अभिभावको,स्कूल स्टॉफ को आपस मे मिलने का मंच भी प्रदान करती है


